• Wed. Mar 18th, 2026

भाजपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह आज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागाँव । भाजपा का मिलन समारोह आज 13 जनवरी को कर्णपुरा महाविद्यालय में है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर बिधायक मनीष जायसवाल शामिल होंगे। बड़कागाँव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। तैयारी को लेकर जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 11 बजे बरवाडीह गांव से सैकड़ो कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से विधायक मनीष जायसवाल का स्वागत करते हुए रैली के शक्ल में कंडाबेर माता स्थान जायँगे। वहाँ श्री जायसवाल नव वर्ष के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व समाज की उन्नति की कामना करेंगे। श्री प्रसाद ने कहा कि केरेडारी के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक श्री जायसवाल का स्वागत गरिकला, पत्तरा कंडॉबेर तथा बेलतु में करेंगे। यह भी बताया कि दोनों मंडलो के कार्यकर्ताओं में विधायक जायसवाल के आगमन पर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इन्होंने पार्टी के सभी पुराने व नए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि शनिवार को कर्णपुरा महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *