• Wed. Sep 24th, 2025

भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के 100वां एपिसोड पूरा होने के खास मौके पर लाइव प्रसारण का आयोजन

ByAdmin Office

Apr 30, 2023

 

अंकित केशरी (AVN)

झरिया: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा होने के खास मौके पर झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मे लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन रविवार 30 अप्रैल को किया गया। कई लोगो ने अपने आवास पर यह कार्यक्रम को देखा तो जगहों पर भाजपा नेताओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया। झरिया कतरास मोड स्थित भाजपा कार्यालय को फूल व गुब्बारों से सजाया गया था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह द्वारा स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। साथी ही गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल व शर्बत की भी व्यस्था की गई थी।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को लेकर बड़े एलईडी टीवी लगाया गया था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा था। सैकड़ों लोगों ने कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के100 वे संस्करण को ध्यान पूर्वक सुना भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ दिलाने का आस्वासन दिया। मौके पर मुख्य रूप से संतोष सिंह, सुमन अग्रवाल, मयूरी ओझा,पिंकू चौबे,रंजीत रवानी, टुन्ना सिंह संतोष शर्मा अमर सिंह सिद्धार्थ सिंह शुभम गुप्ता अशोक बरनवाल सिद्धार्थ सिंह दिलीप भारती राजेश केशरी कारू साव राजेश प्रसाद शंभू सिंह संजय महतो मनोज गोप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *