• Sun. Feb 15th, 2026

भाजपा कार्यकर्ता की बैठक आयोजित, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 19, 2024

 

**दारू (हजारीबाग):** लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक झुम्रा में स्थित श्री मंगलम होटल में हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।इस् बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं के बीच पारदर्शिता नहीं होगी, तो आगामी विधानसभा चुनाव में विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूती देना और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बिठाना था ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश प्रसाद ने किया जबकी संचालन बलदेव बाबू ने किया। इस् बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने दिल की बात रखी । लोकसभा चुनाव के दौरान संघटन मे कार्यकर्ताओ के बीच तालमेल की भारी कमी देखी गयी थी जिस पर गंभीर चर्चा किया गया। वक्ताओ ने पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से बात की।बैठक में पिछले लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा भी की गई और उनसे मिली सीखों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार की बारीकियों और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुँचाने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इस बैठक मे रामनरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा ,संजय कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, सोनी कुशवाहा,रामजी कुशवाहा, नागेश्वर महतो, रामजी कुशवाहा, संतोष राणा ,सुमन सिन्हा, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, विकाश यादव,इंदर पासवान,महेन्द्र कुशवाहा,कमल प्रजापति, संदीप कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *