• Fri. Jan 2nd, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं के रायशुमारी बैठक में बड़कागांव विधानसभा अकेले चुनाव लड़ने पर बनी सहमति। 

ByAdmin Office

Sep 4, 2024

 

अभी हजारीबाग लोकसभा से आजसू तीन विधानसभा दावा कर रही है और आने वाले समय में पूरा लोकसभा दावा करेगी:शिवलाल महतो

 

 

 

बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी एवं पिपरवार मंडल कार्य समिति की संयुक्त एक दिवसीय बैठक बड़कागांव प्रखंड के सांढ पंचायत भवन प्रांगण पश्चिमी मंडल पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदे मातरम गीत गाकर की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा परंपरागत भाजपा की रही है। आजसू के साथ गठबंधन होना बड़कागांव के लिए दुर्भाग्य है। जिला कमेटी एवं मंडल के अध्यक्षों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को बड़कागांव विधानसभा से स्वयं अकेले चुनाव लड़ने की लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने भाजपा के गठन 1980 से लेकर 2019 तक की प्राप्त वोट आंकड़ा को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी ली गई जिसमें अधिकांश कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि पार्टी को विधानसभा में अकेले ही चुनाव लड़नी चाहिए। हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का गठबंधन का भी अनुपालन करने की बात कहीं। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश तक बड़कागांव विधानसभा के लिए भाजपा का अकेले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बावजूद केंद्र एवं राज्य नेतृत्व जो भी निर्णय लेगी उसे अनुपालन करना होगा। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग है कि भाजपा अकेले चुनाव लड़े। यदि आजसू के साथ गठबंधन प्रदेश नेतृत्व करती है तो फिर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के ही आजसू कार्यकर्ता को टिकट देकर भेजें तभी मान्य होगी।श्री महतो ने कहा कि झारखंड में दोहरी नीति चल रही है। रैयत की जमीन का मालिक कंपनी बन बैठा है। खनिज संपदा के साथ सरकारी जमीन को भी लूटा जा रहा है। विकास के नाम पर पूरे झारखंड में विस्थापन किया जा रहा है। शिवलाल महतो ने कहा कि बड़कागांव में यदि कांग्रेस फेल है तो भाजपा और आजसू कहां पास है। विस्थापितों के साथ मिलकर हम लोग को लड़ाई लड़नी चाहिए। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र भाजपा का परंपरागत क्षेत्र रहा है। इसलिए यहां स्वयं भाजपा चुनाव लड़े उम्मीदवार कोई भी हो। उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा के तीन विधानसभा पर आजसू दावा ठोक रही है। आने वाला समय में पूरे लोकसभा पर दावा करेगी। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को मिटाने का आजसू का एकमात्र लक्ष्य है। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन पिपरवार के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, शिवलाल महतो, विधानसभा विस्तारक उपेंद्र कुशवाहा, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, प्रभारी कुणाल दुबे, प्रीतम साहू, मूलचंद साव,राजू साव, बेचन साव, पूनम साहू,उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, भीखन महतो, शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू ,नरसिंह प्रसाद, अशोक साव, कजरू साव, बढ़न तुरी, बजरंग साव, मोहन साव, सच्चिदानंद पांडे, राज किशोर साव, ज्ञानचंद कुमार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *