
हज़ारीबाग स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन के सभागार में भाजपा हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित भाजपा आदिवासी मोर्चा के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर जनजातीय समाज के उत्थान व हज़ारीबाग लोकसभा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व सांसद सह अध्यक्ष, वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा जी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा की
ज्ञात हो कि 20 नवंबर को सांसद जयंत सिन्हा ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की थी। उन्होंने राज्यपाल महोदय को हजारीबाग वासियों की ओर से सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि हज़ारीबाग लोकसभा में आदिवासियों को मोदी सरकार अनेक लाभ पहुंचा रही है। सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्ही के प्रयासों से विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 8 करोड़ से सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज का निर्माण हो रहा है। इस भवन का डिजाइन झारखण्ड के पहाड़ों के स्वरूप से लिया गया है। यहां विशाल संग्रहालय समेत प्रशासनिक भवन इत्यादि भी होंगे। यहां क्षेत्रीय व लोक कलाओं पर रिसर्च कर उनका संरक्षण व प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण व विस्तार की दृष्टि से यह हज़ारीबाग लोकसभा समेत झारखण्ड के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। अगले 1-2 माह में यह निर्माण पूरा हो जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जयंत सिन्हा हमारे आदिवासी एवं जनजाति भाई-बहनों और हज़ारीबाग लोकसभा के विकास के लिए अनेको सार्थक कदम उठा रहे हैं। अनुसूचित जन जाति और अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की
हमारे लोकप्रिय सांसद जयंत सिन्हा जी ने मोदी जी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा वासियों के लिए अनेको विकास की परियोजनाएं धरातल पर उतारी हैं।
नरेंद्र मोदी सरकार की सभी परियोजनाओं का लाभ हमारे आदिवासियों एवं जनजातियों समेत क्षेत्र की आम जनता को मिल रही है। सांसद जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र दिनोदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अपने लोकप्रिय सांसद जयंत सिन्हा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव,भाजपा अनूसूचित जन जाति जिला अध्यक्ष महेश तिग्गा,भाजपा अनुसूचित जाति जिला महामंत्री रमेश कुमार हेंब्रम,भाजपा अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, संसद के निजी सचिव हिमांशु कुमार, संसद के विशेष सचिव आशीष सिंह सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
