• Mon. Sep 22nd, 2025

भाजपा आजसू जदयू लोजपा कार्यकताओं का हुआ संयुक्त कार्यशाला 

ByAdmin Office

Oct 28, 2024

 

बड़कागांव ।भाजपा, आजसू,जदयू और लोजपा के बड़कागांव प्रखण्ड कमिटी का संयुक्त कार्यशाला सह चुनाव अभियान के लिए संयुक्त बैठक बड़कागांव विधानसभा के एनडीए उम्मीदवार रौशनलाल चौधरी के आवास मे सम्पन्न हुआ। इस अहम बैठक मे चारो दलों के पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने इस बार राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और बड़कागांव के वर्तमान विधायक के कुशासन को उखाड़ फेंक कर एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार रौशनलाल चौधरी को प्रचण्ड वोटो से जिताकर झारखण्ड मे सबसे अधिक वोटो से जितने वाला विधायक बनाने का संकल्प लिया। सभी ने शपथ लेते हुए अपने उमीदवार के पक्ष मे सघन जनसंपर्क चला कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुँचाने का निर्णय लिया। बड़कागांव विधानसभा मे जीत के लिए सभी सहयोगी दलों का आपस मे समन्वय बनाते हुए प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। इस बैठक मे मुख्य रूप से, पूर्व प्रमुख सह भाजपा के वरिष्ठ नेता टूकेश्वर प्रसाद, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझु, अनिकेत नायक, नागेश्वर तुरी,मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता, गानेश्वर शर्मा, किशोर राणा, उपेन्द्र प्रसाद, आजसू जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, रामचंद्र साव,जिला सचिव गिरेंन्द्र कुमार, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,कामेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो,तापेश्वर कुमार “तापस ‘ भाजपा महामंत्री नरसिंह प्रसाद, इंद्रभूषण,दिनेश महतो, मुरली प्रसाद, रामचंद्र महतो हरिशंकर महतो, राजू कुमार रंजन,घनश्याम जायसवाल,संजय कुमार महतो, प्रदीप महतो,पप्पू दांगी, नरायण प्रसाद, घनश्याम कुमार दांगी,अरुण मालाकार, सरोज सोनी, दिनेश,कुमार महतो, तुलेश्वर महतो, रविकांत महतो, विनोद कुमार साव, मनोज साव लखन लाल साव,मोहन साव, राजू सोनी,निर्मल साव धनेश्वर साव, त्रिलोकी साव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *