
भागलपुर शहरी क्षेत्र के दो अलग थानों में शादी की नीयत से अपहरण के मामले दर्ज कराये गये हैं. जिसमें एक केस जोगसर थाना में दर्ज कराया गया है. जिसमें आवेदक ने 24 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए सबौर निवासी प्रवीण कुमार और उनके परिजनों को आरोपित बनाया है.

वहीं, विवि थाना में परबत्ती के रहने वाले सिकंदर कुमार मंडल ने उनकी पत्नी का शादी की नीयत से अपहरण का केस दर्ज कराया है. पुलिस को बताया है कि उनके दो बच्चे हैं. साहेबगंज के रहने वाले छोटू कुमार ने उनकी पत्नी को बहला-फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. दोनों ही मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
