
नवगछिया. एनएच-31 वीरबन्ना चौक के पास बेवजह फायरिंग कर रहे बाइक सवार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में बलाहा का संतोष कुमार और लालू कुमार पंडित है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल, एक बाइक और दोनों अपराधियों के पास से 410 रुपये नकदी बरामद की है. पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि वीरबन्ना चौक पर बाइक सवार अपराधी हथियार लहरा रहे हैं और अपराधियों ने एक फायरिंग भी की है. पुलिस बलों ने दोनों अपराधियों को वीरबन्ना चौक पर खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
