• Tue. Mar 3rd, 2026

भाई के सीने और मां के हाथ में दाग दी गोली…

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 9, 2023

 

राजस्थान : एक साथ मां और बेटे दोनों को गोली मार दी गई। इल्जाम है कि उसी परिवार के छोटे बेटे ने गोली चलाई थी। घटना बुधवार दोपहर राजस्थान के भरतपुर के जघीना गांव में हुई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संदेही गुनहगार मौके से फरार हो गये। जिले के एसपी मृदुल कच्छावा मौके पर पहुंच जांच में जुटे है।

मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर आदित्य और बड़े भाई राकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात मारपीट तक हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद मां उर्मिला दोनों में बीच-बचाव करने आयी। बात इतनी बिगड़ गई कि छोटे भाई सौरभ ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे राकेश के सीने और मां के हाथ में गोली लग गई। मौके से आदित्य और सौरभ फरार हो गये। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। राकेश की गंभीर हालत देखते हुये उसे जयपुर के RBM हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *