• Fri. Mar 20th, 2026

भवन के निरीक्षण और शुभारंभ करने पहुंचे आसनसोल रेल प्रबंधक को योजना राशि की जानकारी नहीं, 8माह में भ्रष्टाचार में हुए जर्जर सड़क के ठीकरा आम नागरिकों पर सौपा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2023

 

धनबाद
निरसा : कालूबथान रेलवे स्टेशन परिसर में 4 यूनिट टाइप- ।। स्टाफ क्वार्टर निर्माण लगभग 1करोड़ 5लाख में किया गया। जिसके निरीक्षण व शुभारंभ करने सोमवार को पूर्व रेलवे मंडल आसनसोल डिविजन के प्रबंधक परमानंद शर्मा के द्वारा किया गया। बताया गया कि स्टेशन में पोस्टेड कर्मियों के सहूलियत के लिए समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा नया क्वार्टर निर्माण कराया गया.

ताकि स्टेशन करीब हो सके और उनके द्वारा ड्यूटी अच्छी तरह से किया जा सके। लेकिन दुर्भाग्य की नियमानुसार शिलापट्ट बोर्ड में योजना राशि अंकित नही की गयी है। मीडिया द्वारा प्रबंधक से योजना राशि पूछे जाने पर प्रबधक साहब चुप हो गए और एक दूसरे से पूछने लगें। वही घटिया सामग्री द्वारा भवन निर्माण किए जाने के सवालों पर प्रबंधक ने कहा कि जांच की जाएगी अगर गड़बड़ी पाई गई तो संवेदक के ऊपर कार्यवाही की जाएगी । लेकिन अब भवन निर्माण हो गया है। अब प्रबंधक साहब सामग्री की जांच की बातों को कहना मीडिया के सामने आश्वासन है।

वहीं कुछ जिस सड़क पर प्रबधक साहब खड़े थे वह सड़क कुछ माह पूर्व रेलवे द्वारा पिच पथ बनाए गया था जो महज 8माह के अंदर ही जर्जर हो गयी। पैसों की बंदरबांट कर ली गई और घटिया सामग्री से जर्जर सड़क निर्माण कर दिया गया। इन सवालों पर प्रबंधक ने काम करने वाले संवेदक के बदले स्थानीय नागरिक के ऊपर आरोप लगाने लगे । और कहा इसकी शिकायत आम नागरिकों को करनी चाहिए थी । हालांकि उसी जर्जर सड़क में प्रबंधक साहब खड़े थे । जहां उनके साथ सभी विभाग के पदाधिकारी आरपीएफ पुलिस भी मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *