• Tue. Feb 17th, 2026

भगवान राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पूजित अक्षत वितरण हुआ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

दारू
दारू प्रखंड अंतर्गत बासोबार भट्टविधा सहित कई गांव मे
पूजित अक्षत लेने गाजे बाजे के साथ पहुंचे भक्त, जय श्री राम के नारों से गुंजा पुरा क्षेत्र
अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा को प्रखंड में यादगार बनाने के लिए हर गावँ मुहल्ला में लोग जुड़ गए है। इस दिन हर गावँ के मंदिरों की साज सज्जा व हवन जाप के साथ साथ भजन कीर्तन एवं बड़े बडे एलईडी लगा कर सीधा प्रसारण का भी आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। पुजीत अक्षत को लेने और घर घर बांटने के दौरान पुरा दारु प्रखंड प्रभु श्रीराम की भक्ति मे डूबा नज़र आ रहा है।मंगलवार को अयोध्या मे पुजीत अक्षत भरे कलश को लेने के लिए बड़ी संख्या मे रामभक्त महिला पुरुष गाजे बाजे के साथ प्रभु श्री राम का नारा लगाते हुए दुर्गा मंडप दारु पहुंचे। दारु पंचायत के बसोबार, भटवीघा, दारुडीह और पाण्डेयटोला जबरा के रामभक्तो ने अपने अपने मोहल्ले के लिए अक्षत से भरे कलश को प्राप्त किया। कलश को माथे मे उठाकर भक्त वापस लौटकर कलश को अपने मोहल्ले के मंदिर मे रख दिया जहाँ से अगले दिन छोटे छोटे पुड़िया बनाकर हर घरों मे बाँटा जायेगा। रामभक्तो की टोली मे महेन्द्र प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, राजेश कुमार, उमेश कुशवाहा, संतोष प्रसाद,संजय कुमार, किशुन प्रसाद, पुरण शर्मा साहित बड़ी संख्या मे महिला पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *