• Thu. Feb 26th, 2026

भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन में उमड़े श्रद्धालु

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 20, 2023

 

मौसीबाड़ी पहुचे भगवान जगन्नाथ ,नौ दिनों तक करेंगे विश्राम

भगवान जगन्नाथ के जयकारे के बीच हजारो श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

28 जून को होगी भगवान की अपने घर वापसी
दारू प्रतिनिधि-

सदर प्रखंड के सिलवार स्तिथ जगन्नाथ धाम मंदिर में मंगलवार को रथयात्रा मेला का आयोजन हुआ।भगवान की दर्शन व पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार की रात 9 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा का महास्नान, षोडशो उपचार, पूजन, गर्भगृह का पूजन, महा श्रृंगार व आरती के पश्चात पट खोल दी गई। मंगलवार की सुबह चार बजे भगवान जगन्नाथ को म्हास्नान, पांच बजे महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट्ट खोल दी गई। दर्शन के लिए भक्तो की भीड़ शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे महाभोग का वितरण किया गया।विभिन्न क्षेत्र से आये श्रद्धालुगण पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी।संध्या सात बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा सुसज्जित रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी केसुरा पहाड़ पहुंचे। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु रथ को खीचते हुए भगवान के जयकारे के साथ, झूमते हुए मौसीबाड़ी पहुंचाए। भगवान नौ दिन तक मौसी के घर विश्राम कर 28 जून तिथि नवमी के दिन अपने धाम पहुचेंगे उसी दिन केसुरा पहाड़ के पास घूरती रथ यात्रा मेला का आयोजन की जाएगी। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में भजन कीर्तन और प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है।

वारिश होने से गर्मी से राहत मिली भक्तों को, हुई वर्जपात 12 लोग घायल

सिलवार रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ को दर्शन करने आए भक्त गर्मी से परेशान थे। परन्तु शाम चार बजते ही वारिश शुरू हो गई.। इस वारिश से भक्तो को गर्मी से राहत मिला। वारिश के वावजूद भक्त भगवान का दर्शन करते रहें। इसी बीच वर्जपात भी हो गया। इस वर्जपात मे 12 लोग घायल भी हो गए। घायलों को समिति और प्रशासन के लोग अस्पताल पहुंचाया।

रथयात्रा मेला की आकर्षण के केंद्र

मेले में ,रसियन डांस ,तारामाची झूला,ब्रेकडांस,नौका झूला,मीना बाजार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।जहाँ बच्चे युवा एवं वृद्ध भी इनका मनोरंजन किया। कई स्टाल और प्रदर्शनी लगी थी छात्रों को प्रतियोगिता से सम्बंधित जानकारी के लिए कई कोचिंग संस्थानो द्वारा भी स्टाल लगाकर जानकारी दी जा रही थी सेल्फी लेने के युवक -युवतियां सबसे आगे रहें।कभी मन्दिर के अंदर तो कभी पहाड़ी पर सेल्फी लेते नजर आए।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा अर्चना

सिलवार जगरनाथ धाम मंदिर में मंगलवार को भगवान जगरनाथ भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा का दो दिनों से वेदीकमंत्रोचारन के साथपूजा अर्चना की गई।यहाँ पिछले 1952 ईसवी से लगातार पूजा अर्चना की जा रही है इसकी शुरुआत भूरालाल जैन,जलेश्वर जैन और मोती महतो ने की थी।प्रथम पुजारी देवकीनंदन पांडेय थे।इस वर्ष मुख्य पुजारी आचार्य विशेश्वर पांडेय,,भीम पांडेय, रामलखन पांडेय शामिल है।

 

 

समिति के सदस्य और प्रशासन ने सुरक्षा पर रखी थी नजर

सिलवार रथयात्रा मेला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के बावजूद चोर उच्चकों की चांदी रही। वहीं एनएच 522 सड़क पर भीड़ के कारण जाम रहा ।जिससे लोगों को एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए काफी मस्कत करनी पड़ रही थी। वही हर जगह पुलिस और समिति के वोलेंटियर भक्तों के सुविधा के लिए लगे हुए थे।इसके वावजूद चेन और मोबाईल की चोरी और छीनत्तइ की घटना नहीं रुकी।

मौसीबाड़ी में नौ दिनों तक होती है पूजा अर्चना, भजन कीर्तन

मौसीबाड़ी में नौ दिनों तक भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम, बहन सुभद्रा विश्राम करेंगे। प्रतिदिन पूजा अर्चना और भजन कीर्तन होती है। मुख्य पुजारी बिशेश्वर पाण्डेय ने बताया की सुबह शाम भगवान जगन्नाथ को महाभोग लगाया जाता है।इसके अलावे भक्त प्रतिदिन भगवान का दर्शन करने जाते हैं। साथ ही भगवान के घर वापसी के दिन मेले का भी आयोजन किया जाता है। बडी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।। समिति के सदस्य भी उस दिन सुरक्षा का इंतजाम करके रखते हैं।

पूजा को सफल बनाने में लगे रही समिति के सदस्य

पूजा सफल बनाने में पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, पूर्व,मुखिया महेंद्र राम,अध्यक्ष अभय सिंह, , सह सचिव सुभाषचंद्र प्रसाद ,कोषाध्यक्ष टुन्नू लाल , पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश देव,,पूर्व उपमुखिया किशोरी प्रसाद मेहता,नरेश यादव,भागीरथ प्रसाद,, केदारनाथ राम , धर्मनाथ प्रसाद, भुनेश्वर राम, इंद्र देव प्रसाद, विनय यादव, सुदेशी पासवान, सहित कई लोग लगे हुए थे।
फ़ोटो दारू 1–भगवान जगन्नाथ का पूजा करते भक्त
दारू 2–भगवान के दर्शन कर आते

दारू 3-मेले में उमड़ी भीड़
Send from my vivo smart phone


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *