• Sat. Mar 7th, 2026

भगवान चित्रगुप्त और कलम दावत की पूजा आज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 26, 2022

दारू//दारू बक्शीडीह चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। चित्रगुप्त मंदिर सज धज कर पूरी तरह तैयार है कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज और यम द्वितिया का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन कायस्थ कुल के इष्ट श्री चित्रगु्प्त की भी पूजा की जाती है। इतना ही नहीं इस दिन कलम-दवात और बहीखातों की पूजा का भी विधान है। चित्रगुप्त भगवान को कायस्थ समाज का इष्ट देव माना जाता है। इस दिन लोग कलम दावत का प्रयोग नहीं करते है साल भर का यह पूजा लोग बड़े धूम धाम से मानते है लोग साल भर का लेखा जोखा इस दिन भगवान चित्रगुप्त के समक्ष रखते है। पूजा को सफल करने के लिए समिति के अध्यक्ष भैया शिशिर सचिव भैया राहुल सिन्हा कोषाध्यक्ष भैया मंजीत और भैया आजाद सिन्हा तथा चित्रांश परिवार के सभी सदस्य काफी तत्परता के साथ लगे हुए है । सुबह 9 बजे अपने इष्ट देव चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना सभी चित्रांश मिलकर करेंगे तथा शाम में प्रीतिभोज तथा स्थानीय चित्रांश बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *