• Thu. Feb 19th, 2026

भगवान और भक्त के आपसी समपर्ण का प्रतीक है माता शबरी : मनोज कुमार यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 25, 2024

 

चौपारण

माता शबरी से हमें प्रेरणा लेना है कि जिस प्रकार उन्होने भगवान राम को प्रेम में बांधकर जूठे बेर खिलाए थे उसी प्रकार हम प्रेम और सदभाव के मार्ग पर चलकर समाज में उच्च आदर्श स्थापित करें। उक्त बातें बतौर मुख्यातिथि भक्ति जागरण मंच का उदघाटन करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कही। उन्होंने कहा भगवान और भक्त के आपसी समपर्ण का प्रतीक का माता शबरी। माता शबरी की दिखाये राह पर चलकर समाज का नाम रोशन करें व समाज को प्रगति के रास्ते ले जायें। कहा यज्ञ से माता शबरी की कृपा आप सबों पर बनी रहेगी व समाज प्रगति पथ पर बढ़ता रहेगा।। अखिल भारतीय भुइयाँ कल्याण समिति द्वारा जोकट स्थित माता शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव का पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुवा। इससे पहले आयोजको ने माता शबरी का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। वही पूर्व विधायक ने आयोजन समिति सह प्रखण्ड कमेटी चौपारण के अध्यक्ष आज़ाद भुइयाँ, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र भुइयाँ, सचिव दिगंबर भुइयाँ, उपसचिव रामप्रसाद भुइयाँ, कोषाध्यक्ष संतोष भुइयाँ, उप कोषाध्यक्ष कैलाश भुइयाँ, समन्वयक काशी भुइयाँ को भगवा वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। नौ दिनों तक चले यज्ञ के दौरान 24 घंटे यज्ञमंडप का लगातार परिक्रमा करने वाली दर्जनों बच्चियों को पूर्व विधायक ने पुरुस्कृत किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, भाजपा नेता सुनील साहू, संतेन्द्र सिंह, सियाराम सिंह, रामचन्द्र सिंह, बिरजू ठाकुर, प्रदीप चनद्रवंशी, शिक्षक शिवकुमार यादव सहित अन्य।

.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *