• Thu. Sep 25th, 2025

भक्तिमय हुवा ब्रहमोरिया, हथिया व पपरो, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

ByAdmin Office

May 21, 2023

 

चौपारण: प्रखण्ड के ब्रहमोरिया व पपरो में नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व हथिया में वार्षिकोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकला।

कलश यात्रा में बड़ी सख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ा। ब्रह्मोरिया व पपरो नवापार में वर्तमान विधायक उमाशंकर अकेला व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। वही हथिया में पूर्व विधायक ने फीता काटकर कलश यात्रा को रवाना किया।

कलश यात्रा में शामिल पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा चौपारण का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कहा यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यात्मिक हैं। अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। यज्ञवेदी में ‘स्वाहा’ कहकर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख-दारिद्रय और कष्टों से छुटकारा मिलता है।

यज्ञ समितियों ने कलश यात्रा में शामिल अतिथियो को भगवान वस्त्र देकर सम्मानित किया। नौ दिनों तक चलने वाले यज्ञ में प्रत्येक संध्या प्रवचन का आयोजन किया गया है जहां कथावाचक व कथावाचिका भक्ति रसपान करेंगे।

ब्रहमोरिया कलश यात्रा में जीप सदस्य आरती कौशल, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वारूप पासवान, स्थानीय मुखिया सरिता देवी, भगहर मुखिया कृष्णा रवीदास, उप मुखिया रामसुंदर प्रजापति, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा नेता रामचन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, देवल यादव, गोविंदपुर समिति सदस्य अशोक यादव, प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कपिल ठाकुर, शिक्षक शिवकुमार यादव, ईश्वरी यादव, नेमधारी यादव, विजय साहू, कपिल यादव, मधु यादव, सुधीर कौशल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, मनोज यादव, रामसेवक यादव। ब्रहमोरिया यज्ञ को सफल बनाने में दीपक यादव , उदय यादव, योगेंद्र यादब संतोष यादब दिनेश यादव, विजय यादव, अनिल यादव, बिरेन्द्र यादव, बिनय प्रजापति, ग्रीश राणा आदि।

पपरो कलश यात्रा में शामिल पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रवीदास, पूर्व मुखिया शौकत खान, दिलीप केशरी, विजय गुप्ता, अशोक केशरी, प्रदीप केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *