
*बोकारो :* उप श्रमायुक्त के कार्यालय में शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त सह श्रम अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न श्रम अधिनियम के प्रवर्त्तनोंं से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चैम्बर ऑफ कार्मस, वेदांता ई.एस.एल, आई.एल.गोमिया, टी.टी.पी.एस. ललपनिया के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि आदि शामिल हुए।

मौके पर सहायक श्रमायुक्त सह श्रम अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने विभिन्न श्रम अधिनियमों के प्रवर्तन के संबंध में नियोजकों को विस्तार से बताया यथा- उपादान भुगतान अधिनियम, बोनस भुगतान अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, मजदूरी भुगतान अधिनियम, ठेका मजदूरी भुगतान अधिनियम, मोटर परिवहन अधिनियम, समान पाराश्रमिक अधिनियम, बाल एवं किशोर श्रमिक अधिनियम, मातृत्व प्रसुविधा अधिनियम, अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार सेस से संबंधित जानकरियां दी।

साथ ही साथ अधिनियम के अंतर्गत पोषित की जाने वाली पंजीयों, वार्षिक विवरणी ससमय जमा करने हेतु निर्देश दिया गया अन्यथा नियोजकों के विरुद्ध विभिन्न श्रम अधिनियम के उल्लंघन करने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है, इससे भी अवगत कराया गया।
कार्यशाला में जिला श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी बसंत नारायण महतो, लिपिक सुबल चन्द्र गोप, लिपिक नीरज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
