• Sun. Apr 5th, 2026

बोकारो के इस मंदिर में 22 फीट लंबे दीपस्तंभ का उद्घाटन, 60 लीटर तेल से जलेंगी 1008 बातियां

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 1, 2024
crescent ad

 

*बोकारो :* दीपस्तंभ के बारे में जानकारी देते हुए अय्यप्पा सेवा संगम के अध्यक्ष राजगोपाल ने लोकल 18 से कहा कि इस दीपस्तंभ का निर्माण केरल के विशेष कारीगरों द्वारा किया गया है जिसका कुल वजन 1.5 टन है. इसे मंदिर के विशेष अवसरों पर दीप जलाने के लिए तैयार किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस दीपस्तंभ के नीचे नाग और स्तंभ के ऊपर भगवान अय्यप्पा का घोड़ा विराजमान है. जो इसके शोभा को अधिक बढ़ता है. इस दीपस्तंभ में 1008 बत्ती जलाने में 60 लीटर तेल की खपत होती है. वहीं इस पांच दिवसीय महोत्सव में शबरीमाला के मुख्य तान्त्रिवर्य ब्रह्मश्री -महेश मोहनरू कंडरु के नेतृत्व में मंदिर में पूजा किया जायेगा.

वर्ष 1983 में इस मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इस मंदिर में भगवान अयप्पा के अलावा भगवान शिव, विष्णु, गणेश, कार्तिकेय, देवी भगवती, और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां है. इसके अलावा मंदिर की दीवार पर दशावतारों की प्रतिमा स्थापित है. जिसके दर्शन से आप शांति और सुकून महसूस करेंगे. इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर में सुबह 5:30 से लेकर 9:30 तक और शाम 5:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक पहुंच कर दर्शन कर सकते है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *