• Sun. Feb 15th, 2026

बोकारो के अमृत सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में छाया मातम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 30, 2024

 

 

*बोकारो :* बोकारो जिले के पेटरबार थानाक्षेत्र स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. तीनो बच्चों की उम्र लगभग 8 वर्ष,9 वर्ष एवं 11 वर्ष बताया जाता है.

बताया जाता है कि पेटरबार थानाक्षेत्र के सदमा कला पंचायत के दो अलग अलग घरो के तीन बच्चे बुधवार को घर से खेलने निकले थे,जो अचानक गायब हो गए. शाम तक बच्चों के घर वापस नही लौटने पर परिजनों ने बच्चों को खोजबीन करना शुरू किया. परिजनों ने आसपास के लगभग सभी स्थानों पर खोजबीन की,परन्तु बच्चों का कहीं अता पता नही चल सका. अंत मे रात्रि पहर में पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई. गुरुवार की अहले सुबह पेटरवार ब्लॉक कॉलोनी के बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में बने अमृत सरोवर मे स्थनीय लोगों को एक बच्चे का शव तैरता हुआ दिखा और ये बात हवा की तरह क्षेत्र में फैल गई. खबर फैलते ही सरोवर के किनारे लोगो का हुजूम जुट गया. इसी बीच एक दूसरे बच्चे का शव भी पानी के ऊपर तैरने लगा. उसके बाद स्थानीय युवको के द्वारा दोनों शव को निकाला गया. संदेह के आधार पर तीसरे बच्चे के लिए तालाब में डाले हुए बांस को निकाला गया तो तीसरा शव भी बाहर आ गया. यह देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया. वहीं पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया.

*पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

कृष्ण कुमार कुशवाहा दल बल के साथ तालाब पर डटे हुए थे. शव को सरोवर से निकालते ही तुरंत अपने कब्जे मे लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस संबंध में पेटरवार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि रात्रि में परिजनों के द्वारा सूचना दी गई थी और सुबह ही इस तरह की घटना घट गई. शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमडलीय अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दी जाएगी. वही क्षेत्र के लिए बहुत ही दुःखद घटना है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *