
*बैंक मोड़ से 9.5 लाख की लूट मामले में पुलिस ने पंचेत से दो को उठाया*


*जिस पल्सर बाइक से लुटेरे आए थे वह पंचेत के शहबाज की, पुलिस कर रही पूछताछ*

*निरसा :* धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में से 13 मई की शाम 9 लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने रात में पंचेत के बांदा से दो लोगों को हिरासत में लिया है.
उनसे पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए लोगों में शहबाज अंसारी और उसका मामा सफीक अंसारी शामिल है. शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया में कोयला कारोबारी राहुल डोकानिया के कर्मचारी से बाइक सवार अपराधियों ने 9.5 लाख रुपए लूट लिए थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लुटेरे जिस पल्सर बाइक से आए थे वह पंचेत के बांदा बस्ती निवासी युवक शहबाज की है.
बाइक का निबंधन उसके मामा सफीक अंसारी के नाम से हुआ है. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में उक्त बाइक का नंबर आने के बाद बैंक मोड़ थाना पुलिस 13 मई की देर रात पंचेत पहुंची और पंचेत पुलिस के साथ बांदा बस्ती जाकर वहां से मामा और भगिना को उठा कर ले गई.
इधर, बस्ती के लोगों का कहना है कि शहबाज ने उक्त पल्सर बाइक को बहुत पहले ही किसी को बेच दिया था. लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं कराया था. बाइक खरीदते समय शहबाज की उम्र 18 वर्ष से कम थी, इसलिए उसने अपने मामा सफीक के नाम पर बाइक खरीदी थी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
