• Wed. Mar 4th, 2026

बेलचड़ी मोड़ समीप तीन हाइवा की हुई टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

 

निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलचड़ी मोड़ के समीप रविवार की दोपहर तीन हाईवा के बीच जिरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण दो हाईवा का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के भी चोट लगने से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों हाइवा को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया में जुट गए। वही दुर्घटना के बाद तीनों हाइवा के चालक मौके से फरार हो गए।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि यहां पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। आज की दुर्घटना में एक हाईवा का चालक खाली हाईवा जो घूम कर दूसरी तरफ जा रही थी। उसके पीछे में जोरदार टक्कर मार दी। ठीक उसके पीछे-पीछे आ रहे, दूसरी हाइवा उसके पीछे टक्कर मार दी और तीनों हाईवा एक दूसरे से टकरा गए। घटना के बाद से तीनों चालक फरार हैं। कहां की यहां पर हो रही दुर्घटनाएं को लेकर जिला प्रशासन एवं एमपीएल से मांग करते हैं कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करें। साथ ही साथ इस मोड़ से घूमने वाले हाईवे की परिचालन बंद हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *