• Fri. Mar 6th, 2026

बुधवार को डेमोटांड़ में होगा रावण दहन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल सदर विधायक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 3, 2022

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष लगातार 25 वां साल सदर प्रखंड स्थित मोरांगी पंचायत के डेमोटांड के मंडरिया गोसाई मैदान में दशहरा के विजयादशमी के मौके पर बुधवार को बुराई के प्रतिक लंकापति रावन का आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दहन किया जायेगाl मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, समाजसेवी सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधी अविनाश गोप, पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि चौधरी प्रसाद साहू, मदर हेचरी के निदेशक सह समाजसेवी उमाकांत साहू (बहादुर) और हजारीबाग राइस मिल के निदेशक सह समाजसेवी विजय सिंह शामिल होंगे। रावण दहन कार्यक्रम के अवसर पर ही यहां माता रानी का भव्य जागरण का कार्यक्रम भी अयोजित होगा ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार, सचिव दामोदर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह और संगठन सचिव जितेंद्र कुमार साहू ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *