• Mon. Apr 6th, 2026

बुजुर्ग मरीज के लिए समर्पण एक नेक पहल संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 7, 2024
crescent ad

 

 

हीलमैक्स हॉस्पिटल हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती पैंसठ वर्षीय मरीज सतीश मंडल के बारे में सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को सूचित किया गया कि मरीज बहुत ही गंभीर स्थिति में हैं मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम है जिसके कारण इन्हें तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं l

 

सूचना मिलने के पश्चात संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर धनबाद इनचार्ज से बात कर मरीज के लिए तुरंत एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त प्रदान करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार कर मरीज के लिए ब्लड सेंटर द्वारा रक्त प्रदान कर दी गई l

 

संस्थापक दिपेश चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर का धन्यवाद देते हुए कहा कि धनबाद जिले में पहले से ही ब्लड बैंकों की कमी थी जिसके कारण मरीज के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं को भी रक्त उपलब्ध कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु श्रीनिवास ब्लड सेंटर खुलने के पश्चात ईन सभी परेशानियों से राहत रक्त संबंधित मरीजों तथा रक्तदान के क्षेत्र से जुड़े संस्थाओं को भी मिला हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *