• Mon. Sep 22nd, 2025

बी0एस0एफ मेरू कैंप में आयोजित 35 वीं संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल समापन। 

ByAdmin Office

Aug 31, 2024

 

दारू( हजारीबाग): प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय बी0एस0एफ मेरू कैंप स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, हजारीबाग द्वारा आयोजित 35 वीं 2 दिवसीय संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का सफल समापन दिनांक 30 अगस्त 2024 को किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग के विभिन्न 7 विद्यालयों के प्रतिनिधि छात्रो ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्रो ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विभिन्न विषयों पर बहस की और अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया। छात्रों ने सांसद और मंत्री की भूमिका निभाई व विभिन्न सम-सामयिक मुद्दों पर सवाल जवाब किए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हर स्कूल के 06 छात्रों कोे पुरस्कृत किया एवं निर्णायक मंडल द्वारा विजेता घोषित किए गए स्कूलों को पुरस्कार प्रदान किए।

विजेता घोषित किए गए स्कूलों की नामावली इस प्रकार हैः-

प्रथम पुरस्कारः- केन्द्रीय विद्यालय, सी0आर0पी0एफ0, रांची।

द्वितीय स्थानः- केन्द्रीय विद्यालय बोकारों न0-01

तृतीय स्थानः- केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातु बुरू।

इस अवसर पर विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के अनुरक्षक एवं छात्र, सीमा सुरक्षा बल हजारीबाग के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। आशुतोष कुमार झा, प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय टाटानागर एवं सुजाता मिश्र, सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने मुख्य अतिथि के0एस0 बन्याल, महानिरीक्षक को समृति चिन्ह् भेंट किया।

पुरस्कार वितरण के उपरांत महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल के छात्रों, अनुरक्षकों एवं बोर्ड के अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में छात्रों को नेतृत्व और संचार कौशल विकसित करने में मदद करती है। महानिरीक्षक ने कहा कि आप सभी छात्र देश का भविष्य है और देश का भविष्य आपके हाथो मे है। उन्होने कहा कि इस 35 वीं 2 दिवसीय संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, साथ ही महानिरीक्षक ने भाग लेने वाले छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। महानिरीक्षक ने बताया कि संसदीय प्रणाली एक लोकतांत्रिक शासन प्रणाली है जिसमें सरकार की कार्यपालिका शाखा विधायिका शाखा के प्रति उत्तरदायी होती है। इसमे संसद का प्रमुख कार्य सरकार का गठन करना और उनकी नितियों एवं कार्याें पर निगरानी रखना होता है। हमने आजादी के बाद से ही संसदीय प्रणाली को अपनाया है। इस बात की खुशी है कि आज के समय में संसदीय प्रणाली को सिखाने के लिए स्कूलो एवं कॉलेजों द्वारा पहल कर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अतं में महानिरीक्षक ने सभी का धन्यवाद प्रकट करते हुए प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *