• Sat. Mar 14th, 2026

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की हुई पहली बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2023

 

बरकट्ठा। बरकट्ठा में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद ने की व संचालन बीडीओ कीर्ति बाला लकडा ने किया।बैठक में परिचय सत्र के पश्चात सभी विभागो की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।इस अवसर पर बैठक में प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, अंचल अधिकारी श्रीकांत लाल मांझी, पशुपालन पदाधिकारी डाॅ श्रीनाथ होनहागा, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी, डाॅ निशात बेक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंटू , प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम वर्मा, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य जमुना प्रसाद समेत अंचल व प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *