
लोयाबाद-दशकों से बीसीसीएल क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला खनन और तस्करी के काले साम्राज्य पर अब कानून का शिकंजा कसा जा रहा है। सीआईएसएफ के नव-नियुक्त डीआईजी राजीव मिश्रा के सख्त रुख और ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ ने अवैध कोयला माफियाओं और तस्करों की नींद उड़ा दी है। राष्ट्रीय संपत्ति की लूट रोकने के लिए कोयलांचल की धरती पर एक बड़ा और निर्णायक संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत बुधवार को सिजुआ एरिया 5, लोयाबाद, जोगता, सिजुआ और तेतुलमारी थाना क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर सीआईएसएफ, बीसीसीएल एरिया-5 के महाप्रबंधक और धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सिजुआ-क्षेत्र 5 माइनिंग एरिया के अंतर्गत लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद मोड़ स्थित झिल्ली ग्राउंड, जोगता 11 नंबर, सेन्द्रा स्थित पंजाबी मोड़ व नमक फैक्टरी और लोयाबाद स्टेशन क्षेत्र में अचानक छापेमारी की।
इस औचक निरीक्षण और छापेमारी से अवैध कोयला सिंडिकेट चलाने वाले तत्वों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय स्तर पर अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के बीच दहशत फैल गई है सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने का संकल्प साफ दिखाई दे रहा है अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध कोयला खनन और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
