
अंकित केशरी (avn)

बस्ताकोला. बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार की शाम करीब 5:15 बजे अचानक आग लग गई. आग कार्यालय के भू तल में स्थित ईडीपी विभाग लगी थी. करीब दो घंटे के कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान लाखों रुपए के का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आकलन के बड़ी स्पष्ट हो पाएगा इस दौरान माइंस रेस्क्यू स्टेशन के एक कर्मी देशराज प्रसाद आग बुझाने मे घायल हो गए. ईडीपी विभाग से धुआ निकलता देख कर्मियों में हड़कंप मच गया.अफरा तफरी के बीच क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मी बाहर निकल गए. वही कर्मियों ने कार्यालय में रखें सीजफायर यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन सफल नहीं हुए. अधिकारियों ने आग लगने की सूचना बस्ताकोला स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन व झरिया फायर ब्रिगेड को दूरभाष पर दिया. वहीं माइंस रेस्क्यू स्टेशन से कर्मी दमकल गाड़ी लेकर पहुंच आग बुझाने का कार्य शुरू किया. इस दौरान कार्यालय के भीतरी हिस्से से धुआ के भारी गुबार के कारन आग बुझाने में कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटनाओं के संबंध में कर्मियों का कहना था कि क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मी हाजिरी आउट करने की तैयारी में थे. आग लगने की सूचना पर कई कर्मी बिना हजारी आउट किये ही कार्यालय के बाहर जान बचाकर भागे. वही कई कर्मियों का कहना था कि कुछ दिनों से कार्यालय में इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही थी. जिसका मरम्मत संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने किया था. आग लगने की शुरुआत इंटरनेट संचालित होने वाले बोर्ड से हुई थी. बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में करीब 250 की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी काम करते हैं. घटना के बाद दर्जनों की संख्या में संवेदक एवं स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच आग बुझाने में सहयोग किया. लोगों का कहना था कि अगर यह आग रात को लगी होती तो पूरा कार्यालय जल कर स्वाहा हो जाता. घटना की सूचना पाकर बस्तर कला क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक एक शर्मा कार्यालय पहुंचे उन्होंने आग लगने की संभावनाओं का जांच किया इस दौरान दर्जनों की संख्या में बीसीसीएल अधिकारी एवं सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे. मौके पर बस्ताकोला एपीएम नागेंद्र यादव, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एम कुंडू, राजापुर परियोजना पदाधिकारी डी सिंह, देवाशीष बाग आदि थे.
… क्या कहते हैं अधिकारी. बस्ताकोला क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक ए के शर्मा का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगे का अंदेशा है. सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. आग लगने से नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
