
*35 हजार कर्मियों में हुआ 1747 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान*

*धनबाद :* बीसीसीएल कर्मियों को एकमुश्त 23 महीने के एरियर के साथ अगस्त माह का वेतन का भुगतान शुक्रवार को कर दिया गया है. बीसीसीएल ने करीब 35 हजार कर्मचारियों में एरियर व वेतन के साथ 1747 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया है. इसमें करीब 1350 करोड़ रुपया का भुगतान एरियर मद में किया गया है.

सूचना के मुताबिक बीसीसीएल कर्मियों को दो लाख से लेकर आठ लाख रुपया तक एरिया मिला है. इधर एकमुश्त एरियर व वेतन मिलने से बीसीसीएल कर्मियों में हर्ष है.
*रात 12.30 बजे तक करना पड़ा काम*
बता दें कि 23 माह के एरियर का एकमुश्त भुगतान बीसीसीएल के सामने एक बड़ी चुनौती थी. इस संबंध में बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को एनसीडब्ल्यू-11 के अनुसार बढ़े हुए वेतन के शेष एरियर का भुगतान अगस्त माह के वेतन के साथ किया जाना है.k हालांकि, संपूर्ण प्रक्रिया व गणना आदि के लिए अत्यंत कम समय था.
परंतु फिर भी सीएमडी श्री दत्ता के मार्गदर्शन में वित्त व ईडीपी विभाग के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों की पूरी टीम ने इस पर 31 अगस्त की रात्रि 12:30 बजे तक कठिन कार्यवाही करते हुए बीसीसीएल के लगभग 35 हजार कार्मिकों के खाते में एक साथ 1747 करोड़ से अधिक राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया है.
इसके लिए बीसीसीएल सीएमडी श्री दत्ता ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
