• Thu. Mar 5th, 2026

बीजेपी झारखंड प्रदेश में अहम ज़िम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले विधायक मनीष जायसवाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 24, 2024

 

*सेवा पुस्तिका 2023 किया भेंट और नेतृत्व की आशाओं व आकांक्षाओं पर खरा उतरने का जताया भरोसा*
—–
भारतीय जनता पार्टी (झारखंड प्रदेश) में प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष का अहम जिम्मेदारी मिलने के पश्चात बुधवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से उनके राजधानी स्थित रांची आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने हर साल की भांति वर्तमान साल भी अपने दूसरे कार्यकाल के चौथे वर्ष के कार्यों की विवरण पुस्तिका “सेवा वर्ष 2023” भी उन्हें भेंट की। बाबूलाल मरांडी ने विधायक मनीष जायसवाल के इस बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई दिया और भविष्य में भी इसी सिद्दत के साथ जनसेवा में तल्लीन रहने की राय दी ।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने बाबूलाल मरांडी से कहा की हमारा हरसंभव प्रयास रहेगा की संगठन के नेतृत्व की आशाओं व आकांक्षाओं पर खरा उतरूं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *