• Sun. Feb 15th, 2026

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर किया नमन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2023

सोमवार को भाजपा गावां प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं ने पसनोर पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । साथ ही “मेरी माटी-मेरा देश”अभियान की शुरूआत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पसनोर गांव में घर घर जा कर “अमृत कलश” में पवित्र मिट्टी एकत्रित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने किया।
वक्ताओं ने बताया की यह हर्ष का विषय है कि देश की पवित्र मिट्टी दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका के निर्माण में उपयोग होगी। निश्चित तौर पर यह अभियान अमर बलिदानियों को सम्मान और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की दिशा में सार्थक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद, मंडल महामंत्री ललीत पांडेय, पसनोर पंचायत के मुखिया व भाजपा नेता अजय साव, जयप्रकाश राम, राजकुमार यादव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह, बनारस सिंह, राजेश राम,अनिरुद्ध यादव, संदीप यादव, बलवेंदर पासवान सूरज अग्रवाल, रंजित सिंह, अशोक सिंह ,सुरेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव यादव समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *