• Sat. Mar 7th, 2026

बीएसए बरही की दो महिला खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट के अंडर-14 में चयन वर्षा को मुख्य टीम में तो स्टेंडबाय में शामिल हुई रितिका

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड मैदान में संचालित बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन की दो महिला क्रिकेटरो ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुई है। उक्त जानकारी देते हुए बरही बीएसए के संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने बताया कि बीएसए की विकेट कीपर, बैटर 14 वर्षीय वर्षा कुमारी पिता वीरेंद्र कुमार बरही निवासी का झारखंड महिला टीम के अंडर-14 टीम के अंतिम 15 में चयन किया गया है। वही 14 वर्षीय रितिका कुमारी पिता गणपत राणा बरही निवासी को अंतिम 15 के स्टेंडबाय खिलाड़ी में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनो खिलाडियों ने अपने बेहतर खेल के बल पर स्टेट टीम में अपनी जगह बनाई है, दोनो के खेल के प्रति जुझारूपन को देखते हुए बीएसए बरही की टीम ने इनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया हैं। जिसके परिणाम स्वरूप दोनो खिलाड़ियों ने स्टेट टीम में शामिल होकर बीएसए को गौरव प्रदान किया है। हजारीबाग जिला से कुल तीन खिलाड़ियों को स्टेट टीम में शामिल किया गया है, दो खिलाड़ी बरही से और एक हजारीबाग निवासी विशाखा कुमारी पिता सीताराम यादव का भी अंतिम 15 के स्टेंडबाय के रूप में शामिल किया गया है।बरही की बच्चियों को प्रशिक्षण देने में संतोष शर्मा का अहम योगदान रहा है। उक्त तीनों खिलाडियों के स्टेट टीम में चयन होने पर एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव संजय सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने बधाई दिया है। उक्त जानकारी बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *