• Wed. Apr 15th, 2026

बिहार-पटना के दुल्हिनबाजार में वार्ड सदस्य का हुआ मर्डर, भारी विरोध ,लोग सड़क पर उतरे

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2022
crescent ad

बिहार– पटना में अपराधियों का मनोबल अब सर चढ़कर बोलने लगा है। अब बदमाशों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के इलाके में दहशत का माहौल है।हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर भारी विरोध जताया और सड़क भी जाम कर दिया है। घटना दुल्हिन बाजार इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के लीचीपुर गांव के निवासी वार्ड सदस्य राम जी शनिवार की देर रात पटना से अनाज बेचकर अपने स्कूटर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे दुल्हिन बाजार के देहरी पुल के नजदीक पहुंचे तो पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी । गोली राम जी के हाथ में लगी और वे वहीं पर गिर पड़े । इसके बाद बुरी तरह पिटाई करने के बाद गर्दन दबा कर उसकी हत्या कर डाली।

हत्या करने के बाद अपराधी राम जी के शव को देहरी पुल के नजदीक फेंक दिया। सुबह लोगों ने राम जी के शव को देखते ही गांव के लोग उग्र हो गए और पाली-मसौढ़ी मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। दुल्हिनबाजार की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *