
*बिहार – पटना,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए सिंगापुर जाने का रास्ता साफ हो गया है, कल १५ तक जारी हो जाएगा पासपोर्ट, कोर्ट ने अनुमती दे दिए हैं*

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए सिंगापुर जाकर इलाज कराने का रास्ता साफ हो गया है. सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने पासपोर्ट जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी है. मंगलवार कोर्ट इस मामले की सुनवाई हुई. अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि स्पेशल जज दिनेश राय ने पासपोर्ट रिलीज करने की स्वीकृति दी है. याचिका सीबीआई कोर्ट में पासपोर्ट रिलीज करने के लिये याचिका दायर की गयी है. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि लालू प्रसाद को कल तक पासपोर्ट मिल जाएगा. इससे पहले मामले की सुनवाई दस जून को होनी थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से मामले की सुनवाई टाल दी गयी थी. यहां उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले की जांच के दौरान 1996 में सीबीआई ने लालू प्रसाद का पासपोर्ट जब्त किया था.

क्या है मामला: याचिका के माध्यम से यादव ने पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की है. चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट जब्त कर लिया था. मामले में सोमवार को याचिका दायर की गयी याचिका में प्रसाद की ओर से गुहार लगायी गयी है कि उनका पासपोर्ट रिलीज किया जायें. वे किडनी की इलाज के लिये सिंगापूर जाना चाहते है. जानकारी हो कि लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के लिये दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनायी है. वहीं, सजा को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी गयी थी. जिसके बाद अप्रैल में लालू को जमानत मिली.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
