
जमशेदपुर । बिस्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर समिति के तत्वावधान में बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान के संयोजन में समिति के सभागार में महारक्तदान शिविर का आयोजन सफल हुआ. आज के शिविर में लगभग 200 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए अपने स्वास्थ्य का जाँच कराया जिसमे कुछ को अयोग्य घोषित करने के बाद कुल 132 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस प्रथमवार रक्तदान करने में कुशाग्र झा, अमर कुमार झा तथा महिला रक्तदात्री में बन्दना खान, मीरा झा, नूतन मिश्रा , हिमाद्रि कुमारी अनुष्का झा, नूतन झा, ईशा पुर्वा इत्यादि ने रक्तदान किया. विदित हो कि परमहँस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति अपने सभागार में लगभग 40 वर्षो से रक्तदान शिविर का आयोजन निरंतर करते आ रही है समिति के द्वारा हर साल परमहँस लक्ष्मीनाथ बाबाजी का स्मृति पर्व समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम जो कि इस वर्ष 14 दिसम्बर एवं 15 दिसम्बर को सुनिश्चित है का आयोजन करती है उसी के तहत सालो भर अनेको कार्यक्रम जैसे महाशिवरात्रि, होली मिलन समारोह, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, सामा चकेबा, दिलवाली, दशहरा, रामनवमी, वार्षिक कलेंडर विमोचन,
बाल उन्नयन प्रतियोगिता, आनंद मेला एवम उसी के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन शामिल है इस कार्यक्रम के आयोजन में ब्लड सेंटर जमशेदपुर के डा. रीता सिंह एवम उनके टीम का सराहनीय योगदान रहता है इस कार्यक्रम के संयोजक सदाशिव झा एवं सह संयोजक पारस कुमार मिश्र , रमन कुमार चौधरी का भी काफी योगदान रहा. आज के इस शिविर में समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्र जो की की किसी कारण वश शहर से बाहर रहने के कारण अनुपस्थित थे.लेकिन समिति के महासचिव चंद्रशेखर झा एवम सारे पदाधिकारीगण,

कार्यकर्ता, एवं सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुए इनके अलावा समाजसेवी राजकुमार सिंह, प्रभाष शर्मा , मिथिला सांस्कृतिक परिसद के अध्यक्ष आकाश चंद्र झा , महासचिव शिवचंद्र झा, मोहन ठाकुर, धर्मेश झा लड्डू, अमर कुमार झा,

सुजीत कु झा, देवेंद्र झा, विवेकानंद झा, हरेराम चौधरी, अनिल झा, पंडित विपिन झा, ललन चौधरी, दिलीप झा एवं ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक परिषद के पूर्व महासचिव शंकर पाठक इत्यादि ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, अंत मे समिति के कोषाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम की जानकारी समिति के संयुक्त सचिव श्री शुररंजन राय ने दी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
