• Thu. Feb 26th, 2026

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाई गई। की गई अनेक कार्यक्रम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद)पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों में पर्यावरण के संरक्षण एवं बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पर्यावरण और हमारी जिम्मेदारियां विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रस्तुति तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन की गई l
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुखदेव भोई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर एस. के. सिन्हा उपस्थित थें l इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रस्तुति तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों को प्राइज देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सुखदेव भोइ ने पर्यावरण के बचाव एवं संरक्षण विषय पर विस्तार से अपनी बातें रखते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियां को निभाने का आग्रह किया ताकि मनुष्य का अस्तित्व संकट में ना पड़ जाए l
पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डीके सिंह ने कहा कि प्रकृति और मनुष्य का गहरा संबंध है l मनुष्य के लिए पृथ्वी घर के आंगन, आसमान घर की छत, सूर्य और चंद्रमा घर का दीपक, नदी नाले पानी के मटके, पेड़ पौधे पौधे आहार के साधन l प्रकृति ने अपनी सारी धरोहर जल, वायु, भूमि और अपने भीतर सभी संसाधनों को मनुष्य के लिए निशुल्क सारे दरवाजे खोल दिए हैं परंतु मनुष्य अपनी भौतिकवादी सुख सुविधाओं के स्वार्थ पूर्ति के लिए प्रकृत के लिए भस्मासुर साबित हो रहा है और अपने तथा प्रकृति दोनों के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है l बढ़ती पॉपुलेशन पोलूशन का रूप ले चुका है अतः इसकी बचाव और संरक्षण की पहल अपने आप से प्रारंभ करते हुए इसे एक जन आंदोलन बनाना होगा l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक माजी, डॉक्टर आरपी सिंह, मुनमुन सरन, विदिशा गांगुली सोनम भारती, डॉ अतुल कुमार चंदन कुमार, कृष्णा पांडे अजय कुमार पांडे सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *