*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

देवघर।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम चल रहा है इसी के तहत सोमवार को देवघर
जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के बाघमारी पंचायत में पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर आयोजित किया गया.कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, प्रमुख प्रमिला देवी,जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, बीडीओ विजय राजेश बारला, सीओ उज्जवल कुमार सोरेन, मुखिया सीता पांडे,पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण बर्मा ने संयुक्त रूप से किया. जनता दरबार में अबुआ आवास,मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, वन अधिकार पट्टा, आदि के अलग -अलग स्टाल लगाये गये थे. मौके पर बीडीओ एवं सीओ ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी.बताया कि परिवारों को जिनके पास एक भी पक्का का मकान नहीं है वैसे परिवारों के लोगों को अबुवा आवास का लाभ उठा सकते हैं वही शिविर में 913 अबुवा आवास योजना का आवेदन प्राप्त हुए ।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विकास पांडे, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि जितेंद्र दास, एमओ रोहित कुमार, बीपीआरओ रवि शंकर पासवान, बम रामाधार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार,मनरेगा बीपीओ विवेक कुमार, पशु चिकित्सा विजय कुमार और समय कई कर्मी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *