• Mon. Mar 2nd, 2026

बाघमारा बीडीओ ने किया बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत विभिन्न प्रधानमंत्री आवास निर्माण का निरीक्षण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

*धनबाद :* बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बुधवार को बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न लाभुकों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।बीडीओ द्वारा विशेष कर निरीक्षण निर्माण कार्य में देरी होने के कारण की गई।

कारण महीनों बीत जानें के बावजूद कई लाभुकों ने योजना का लाभ लेकर अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया हैं।वहीं कई लाभुकों ने तो अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ भी नहीं किया हैं।पंचायत में ऐसे कई मामलें हैं।

बाघमारा बीडीओ ने बुधवार को विजय बाउरी,मोहन भुईयां,निरंजन रवानी,लॉबिन रवानी,लक्खीराम रवानी,लालू रजक,महेश निषाद,फकीर दास सहित अन्य के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई।उपरोक्त लाभुक बड़कीबौआ,सतीटाॅंड़,साॅरीटाॅंड़,मल्लाह बस्ती के निवासी हैं।
भूमि विवाद व भूमिहीनता के कारण कई निर्माण कार्य में हो रहीं हैं देरी।

निरीक्षण के दौरान कई लाभुक के जमीन में विवाद होने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही हैं।वहीं कई लाभुक के पास निजी जमीन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा हैं।इस पर बाघमारा बीडीओ ने कहा कि जो भूमिहीन हैं उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध कराया जाएगा।जबकि,जिन पर विवाद हैं।उन्हें सुलझा कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया हैं।हर हालत में निर्माण कार्य पूर्ण करने का ही लक्ष्य रखा गया हैं।

ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।
बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति के निरीक्षण के दौरान कई ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत रजक द्वारा भ्रष्टाचार किया गया हैं।योजना लाभ हेतु आर्थिक मांग व गबन का भी आरोप लगाया गया।लेकिन,किसी भी ग्रामीण के द्वारा लिखित शिकायत नहीं करने के कारण बीडीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।लेकिन,उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण लिखित शिकायत करते हैं तो वे इसको संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।जबकि,ग्रामीणों के आरोप पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत रजक ने खंडन करते हुए गलत बताया और कहा कि गलत पाए जाने पर प्रशासन कार्रवाई करें।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक,ईस्ट बसुरिया ओपी सब इंस्पेक्टर शिव शंकर मार्डी,पीएम आवास योजना ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उत्तम कुमार, रोजगार सेवक दीपक कुमार गुप्ता,पंचायत सेवक मिहीर मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *