• Thu. Mar 5th, 2026

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 11, 2023

 

पटना। बड़ी खबर आ रही है, मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी भेजने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा कर रहा है। इस शख्‍स को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, धीरेंद्र शास्‍त्री को धमकी देने का आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी से बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा।

ईमेल के बाद बमीठा थाने में 20 अक्टूबर 2023 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया। 22 अक्टूबर, 2023 को उसी व्यक्ति से एक और मेल प्राप्त हुआ, जिसके आईपी का पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से पीछा किया, जिससे अंततः आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में एक जांच टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक जयवंत काकोड़िया, उपनिरीक्षक संजय पांडे और साइबर सेल प्रभारी छतरपुर उप शामिल थे। मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सिद्वार्थ शर्मा को नियुक्‍त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जांच चल रही है। बताते चलें कि, यह पहली बार नहीं है कि धीरेंद्र शास्‍त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इस साल सितंबर महीने में भी उत्‍तर प्रदेश के एक शख्‍स ने बागेश्वर धाम के प्रमुख को धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *