• Sun. Jan 4th, 2026

बसरिया में श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा से शुरुआत

ByAdmin Office

Apr 30, 2023

 

ईश्वर से जुड़ने का मार्ग है महायज्ञ – मनोज यादव

फोटो – बसरिया में आयोजित महायज्ञ में पूर्व विधायक मनोज यादव समेत अन्य अतिथि

चौपारण, हजारीबाग:

बसरिया एन वाई एस प्रांगण में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ रविवार को आरंभ हो गया। कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार और ईश्वर के आह्वान के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा और देवताओं के आह्वान के साथ आरंभ हुआ। यज्ञाचार्य अरुण इंद्रगुरु ने मंत्रों का उच्चारण कर सभी कलशधारीयों को प्रेरित किया। कलशयात्रा में शामिल पूर्व विधायक मनोज यादव समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को यज्ञ समिति ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि ईश्वर के साथ सीधा जुड़ने में महायज्ञ श्रेष्ठ माध्यम है। जहां भी महायज्ञ का आयोजन होता है वहां सात्विक विचार धारा रहती है। लोगबाग केवल ईश्वर आराधना में लीन रहते हैं। सेवा का यह भाव जीवन के हर कोण में सहायक होता है। महायज्ञ से समाज तथा परिवार के हर लोगों पर प्रभु कृपा बरसती है। कलश यात्रा में मुख्य पुजारी दामोदर प्रसाद केशरी सहित लगभग सात सौ एक कलशधारी शामिल हुए जो कि लगभग दस किमी की परिक्रमा कर पवित्र जल का संग्रहण कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। यज्ञ के आयोजन में
व्यवस्थापक सुरेश शर्मा व अशोक गोस्वामी, अध्यक्ष लालजी राणा, सचिव किशोरी प्रसाद केशरी, कोषाध्यक्ष हिरामन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद केशरी
सक्रिय सदय लखन शर्मा, हिरामन गुप्ता, प्रकाश शर्मा, विजय प्रसाद दाँगी, पप्पू दाँगी, सुरेश प्रजापति, लखन प्रजापति, देवेन्द्र राणा, दिनेश्वर राणा, कृष्णा कसेरा, पिंटू सोनी सहित अन्य का योगदान है। कलश यत्रा में
मुख्यरूप से स्थानीय मुखिया मंजू देवी, भाजपा नेता सुनील साहु, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, जिप सदस्या आरती कौशल, रवि शंकर अकेला, राकेश रंजन, मुखिया पप्पू रजक, मंटू सिंह, रेखा देवी, पूर्व मुखिया राजदेब यादव समेत बडी संख्या में लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *