
बलियापुरः आमझर पंचायत स्थित फुटबॉल मैदान में खेलो झारखंड 2022-23 का प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख आशा महतो, जिप सदस्य संजय महतो ने किया।

मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे खेलकूद प्रतियोगिता सराहनीय है। इससे सुदूर ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उसे निखारने की जरूरत है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम सराहनीय है।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दोड़ बालक वर्ग प्रथम आकाश रवानी, द्वितीय मोहित कुमार महतो, तृतीय शंकर बोदरा, बालिका वर्ग में प्रथम दीपिका कुमारी, द्वितीय पूजा कुमारी, तृतीय स्वीटी कुमारी, 200 मीटर दोड़ में बालक वर्ग प्रथम निखिल रजवार, द्वितीय आकाश रवानी, तृतीय विवेक रजक, बालिका वर्ग में प्रथम डोली कुमारी, द्वितीय ज्योशना मरांडी, तृतीय प्रियंका कुमारी, 400 मीटर दोड़ बालक वर्ग प्रथम राजकुमार महतो, द्वितीय कृष्णा बेसरा, तृतीय अमन कुमार बेसरा, बालिका वर्ग में प्रथम डोली कुमारी, द्वितीय निशा गोराई, तृतीय भारती कुमारी, 800 मीटर दोड़ बालक वर्ग में प्रथम कंचन कुमार महतो, द्वितीय अरूण कुमार बास्की, तृतीय सुभोजित बाउरी, बालिका वर्ग में प्रथम डोली कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी, तृतीय राखी कुमारी, 100/4 रिले दोड़ में बालक वर्ग प्रथम धनंजय कर्मकार, द्वितीय आसमान मरांडी, तृतीय समीर महतो, बालिका वर्ग में प्रथम डोली कुमारी, द्वितीय संध्या कुमारी व तृतीय में निशा गोराई शामिल हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता व कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया।
प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य संजय महतो ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र रवानी, मुखिया अंजना कुमारी, बीईईओ रीना कुमारी, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, नारायण पंडित, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमार महतो, परितोष घोषाल, बृजभूषण पांडे, वार्डेन पुतूल कुमारी, राधेश्याम रजक, रंजीत महतो, दीपक मंडल, दीपक कुमार, सिन्धु सिंह, बिनितावाला, सरिता कुमारी, सरिता कालिंदी, दिनेश कुमार महतो, दिलीप कुमार बाउरी, हन्नान अख्तर, रमेश रजक, सपना तिवारी आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
