• Wed. Apr 1st, 2026

बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा पंचायत में आयोजित शिविर में मिला जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र का लाभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2023

 

बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत के कई छात्र-छात्राओं को ऑन द स्पॉट जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र मिला। प्रमाण पत्र की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया।

crescent ad

लाभुकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे बहुत दिनों से जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लिए बनवाने के लिए परेशान थे। जब उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार रथ से पता चला कि उनके पंचायत में शिविर लगी है तो आज सुबह शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन समर्पित किया। लगभग 1 घंटे में कागजात की जांच कर उनका जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत हो गया।

उन्होंने कहा कि जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के सहारे मिलने वाले विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं के लाभ वह प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने दोबारा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *