

अंतर्कथा संवाददाता उमेश चौबे

बलियापुर: जामा मस्जिद बलियपुर छत ढलाई में रविवार
को सैंकड़ो लोगो ने श्रमदान किया। मौके पर मस्जिद कमिटी की ओर से जलसा का भी आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के शाबान दिल खैराबादी ने शेरो शायरी के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। अध्यक्षता सदर जमीयत ओलमा धनबाद के मुफ्ती अब्दुल हई साहब ने किया। जलसा में श्रमदान करना जरूरी बताया। नमाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर सरकारडीह मदरसा के नाजीम मौलाना इसाहक साहब, कोलकाता कांकीनारा के मुफ्ती साद साहब, मुफ्ती इम्तियाज साहब, मौलाना इनायत साहब, मौलाना सिराज, मौलाना आदिब, मौलाना सोहरब, मौलाना शहीद, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना आजाद, जैनुल हक मौलाना नुरूल हसन,कारी सलीम, जिप सदस्य संजय कुमार महतो,जिप सदस्य उषा महतो,जिप सदस्य इस्राफील, उप प्रमुख आशा देवी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, थाना प्रभारी पंकज वर्मा,असफ अली खान, जगदीश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, मिठू सरिया, प्रदीप उर्फ चौन्नी अग्रवाल, मोहन ग्रोवर, काशीनाथ दत्ता,बेंगू ठाकुर, देवव्रत मुखर्जी, हरिराम रजवार पूर्व मुखिया रफीक अंसारी आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
