• Thu. Feb 26th, 2026

बलियापुर गोविंदपुर मे हुआ सड़क हादसा, सात घायल, दो की हालत नाजुक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 8, 2023

 

बलियापुरः बलियापुर गोविन्दपुर सड़क मार्ग के पांडेयडीह ट्रनिंग के पास सोमवार 08 मई की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। घायल होने वाली युवक का नाम विरेंद्र मोहली, संजीत मोहली, सत्यनारायण मोहली, गणेश मोहली, प्रदीप मोहली, विकास मोहली सात युवक शामिल है। इनमें विकास मौहली व विरेंद्र मोहली की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना का खबर पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल धनबाद अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार टुंडी लधरिया से मालवाहक टाटा मैजिक गाड़ी से कालुबाथन थाना क्षेत्र के बरमुंडी बरात आए थे। बारात से घर वापस लौटने के उपरांत पांडेयडीह के पास गोविंदपुर की ओर से आ रहे सीमेंट अज्ञात ट्रक ने जोरदार धक्का मार दीया जिससे टाटा मैजिक में सवार सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। खबर पाकर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *