• Sat. Mar 7th, 2026

बलियापुरः: मारवाड़ी यूथ बिग्रेड ने गरीबों के बीच बाटा कंबल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

बलियापुरः मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड धनबाद द्वारा प्रधानखंता पंचायत के गोपीनाथडीह व आमझर पंचायत के निचीतपुर  ऊभीडीह में गरीबों व एकल विद्यालय के बच्चों के बीच गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, स्वेटर आदि वितरण किया।

मौके पर थाना प्रभारी पंकज वर्मा, शेखर शर्मा, दीपक, नीरज अग्रवाल, मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, कन्हाई बनर्जी, रूपा देवी, सुमेश महतो, मनोज हाड़ी, मुनी प्रसाद महतो, रविंद्र कुमार यादव, विमल चंद्र महतो, गोविंद, ताराचंद महतो आदि मौजूद थे।

मारवाड़ी युथ बिग्रेड के अध्यक्ष कुलदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड द्वारा सुदूर ग्रामीण इलाकों में बेहतर कल्याणकारी कार्य कर रही है। गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। आगे भी कल्याणकारी कार्यक्रम किए जाएंगे। थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने कहा कि मारवाड़ी यूथ बिग्रेड द्वारा किया जा रहा कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *