
*बरौनी :* ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सोनपुर डिवीजन के तहत आने वाला बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी और दिल्ली आदि के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं. क्या आप यह जानते हैं कि बिहार के बड़े रेलवे स्टेशन में से एक बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक है ही नहीं, यहां प्लेटफॉर्म नंबर-2 से होती है.शुरुआत

*बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित बरौनी जंक्शन अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था.*

भारतीय रेल में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. किसी स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के लिहाज से प्लेटफार्म नंबर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़े रेलवे स्टेशन पर कई प्लेटफार्म होते हैं और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में लोगों को समय लगता है.
बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित बरौनी जंक्शन अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था. साल 1883 में बरौनी जंक्शन बनकर तैयार हुआ था. उस समय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या 1 से शुरू होती थी. बरौनी जंक्शन से कई ट्रेनें निकलती थी लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर सिर्फ मालगाड़ी खड़ी होती थी, इसे लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से शिकायत की और लोगों की शिकायत सुनने के बाद एक नया बरौनी रेलवे स्टेशन बनाने का फैसला किया गया.
बरौनी जंक्शन से करीब 2 किलोमीटर दूर दूसरा बरौनी रेलवे स्टेशन बनाया गया. जब बरौनी नाम से बने नए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक रखा गया तो इसकी वजह से एक ही जगह पर
*2 किलोमीटर की दूरी पर दो स्टेशन और दो प्लेटफार्म एक ही नाम से तैयार हो गए*
जब नया बरौनी रेलवे स्टेशन तैयार हो गया तो पुराने रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्लेटफार्म नंबर एक को हटा दिया गया. तब से पुराने बरौनी रेलवे स्टेशन पर दो नंबर से ही प्लेटफार्म की संख्या शुरू होती है.
बरौनी नाम से दो रेलवे स्टेशन और वह भी करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर होने की वजह से बहुत से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिन यात्रियों की ट्रेन बरौनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से चलने वाली होती है उन्हें करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे बरौनी i रेलवे स्टेशन पर समय से पहुंचना होता है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
