• Thu. Mar 19th, 2026

बराकर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक युवक को लोगों ने बचाया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2023

 

*धनबाद :* बराकर नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया.
घटना धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र की है.

मृतक की पहचान धनबाद भूली निवासी राजीव रविदास के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चिरकुंडा दासपाड़ा निवासी गणेश दास और धनबाद भूली निवासी राजीव दास बराकर नदी में नहाने गए थे. इसी क्रम में दोनों युवक नदी में डूब गए.

दोनों युवकों को डूबता देख नदी के पास मौजूद लोग शोर मचाने लगे. इस दौरान कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर दासपाड़ा निवासी गणेश रविदास को नदी से बाहर निकाला, जबकी दूसरा युवक राजीव रविदास की नदी में डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबित राजीव रविदास अपने फुआ के घर रविदास पाड़ा चिरकुंडा आया हुआ था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *