
संवाददाता : बरही
बरही पुलिस ने गुरुवार को कांड संख्या 417/22 के नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता प्रदीप जयसवाल करियातपुर निवासी को केस अनुसंधानकर्ता एसआई मनीषा टोप्पो ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताते चलें कि उक्त युवक पर नाबालिग बालिका को भगाने का आरोप लगाते हुए सीताराम केशरी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था।

युवक पर कांड संख्या 417/22 में धारा 366(ए) भादवि, 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। बताते चलें कि हाल ही में केशरी समाज के लोगों ने बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर के कार्यालय पहुंचकर युवक की अविलंब गिरफ्तारी और नाबालिग बालिका की बरामदगी की गुहार लगाई थी। उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
