
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

कांग्रेस सेवा दल, बरही विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय केसरी ने कांग्रेस के बरही विधायक उमाशंकर अकेला जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला ने बरही विधानसभा में पहली बार कांग्रेस सेवा दल के सक्रिय होने पर खुशी जाहिर की और नये अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा सेवा दल कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने वाला का बुनियादी संगठन है। यह कांग्रेस की नीति व विचारों को जन जन के बीच पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता रहा है। कलतक बरही विधानसभा कांग्रेस में इसकी कमी महसूस होती थी। अब उदय केसरी जैसे इस क्षेत्र के पुराने व वरिष्ठ पत्रकार को पार्टी ने इसकी बड़ी जिम्मवारी सौंपी है। हमें उम्मीद है कि वे कांग्रेस सेवा दल को इस क्षेत्र में प्रभावी तरीके से संगठित कर पार्टी की विचारधारा और समर्थन को और मजबूत करेंगे। इस मौके पर सेवा दल के अध्यक्ष श्री केसरी ने विधायक जी का आभार प्रकट करते कहा कि श्री अकेला जी बरही विधानसभा में हम सभी कांग्रेसजनों के लिए एक अभिभावक के रूप में हैं। वह शुरू से एक स्पष्टवादी, जुझारू और कर्मठ नेतृत्वकर्ता रहे हैं। उन्होंने राजनीति और समाज सेवा में अनगिनत चुनौतियों का सामना किया और अपनी कर्मठता से उन्हें पराजित किया है। तभी आज पूरे विधानसभा के लोगों का उनपर विश्वास है। श्री केसरी ने कहा कि श्री अकेला के मार्गदर्शन में बरही विधानसभा में कांग्रेस सेवा दल अवश्य पूरी मजबूती से सक्रिय और संवर्धित होगा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। विधायक के चौपारण स्थित आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला सचिव दीपक गुप्ता, बरही प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, कांग्रेस के नेता राजेन्द्र कुमार राणा, बीरबल साव, अमित पासवान आदि ने भी सेवा दल के नये अध्यक्ष को बधाई दी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
