• Wed. Mar 11th, 2026

बरकट्ठा विधायक ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2022

बरकट्ठा।बरकट्ठा में गुरुवार को विकास कार्य का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया। प्रखंड मुख्यालय में बनने वाली 1000 मैट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण गोदाम निर्माण कार्य की विधायक ने आधारशिला रखीं।

 

हजारीबाग भवन निर्माण विभाग से मिस्टर इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा एक करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से गोदाम का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेनू देवी, बीडीओ कीर्ति बाला लकड़ा, सीओ श्रीकांत लाल मांझी उपस्थित रहे।इस दौरान विधायक ने कहा कि बरकट्ठा में खाद्यान्न भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण हो जाने से

 

अनाज के रखरखाव में सहूलियत होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, डीलर संघ प्रखंड जागेश्वर यादव, महेंद्र प्रसाद मंडल, उमेश यादव, देवेंद्र पांडेय, संजय गुप्ता, दुर्गानंद झा, उमेश कुमार, मिथिलेश भारती, विजय यादव, बलदेव यादव,वीरेंद्र रजक,राहुल कुमार गुप्ता,सराज अंसारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *