

कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इचाक के अलौंजा पंचायत मदनपुर अशिया वर्मा इत्यादि गांवों में कांग्रेस प्रमंडलीय नेता डॉ आरसी मेहता के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अलौंजा के सभा में पूर्व उपप्रमुख एवं कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद ने कहा की बरकट्ठा विधानसभा में बदलाव के आंधी चल रहा है 20 वर्षों में बरकट्ठा विधानसभा, अन्य विधानसभा की तुलना में कालांतर पीछे चल रहा है जनहित विकास कार्यों से असंतुष्टि पर परिवर्तन करना जनता का मौलिक अधिकार है।भ्रमण के दौरान डॉ मेहता ने कहा कि हजारीबाग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हूं। उद्योग के अभाव में बेरोजगार नौजवान अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है। पलायन रोकने के लिए उद्योग धंधा लाने का प्रयास करूंगा। 10 वर्षों में देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर भ्रष्टाचार 8 गुना बढ़ चुका है मंदिर मस्जिद हिंदुस्तान पाकिस्तान के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है नौजवान मजदूर किसान बेवस है देश में नौकरशाह लोकतंत्र पर हावी है इचाक मंदिरों का नगरी है पश्चिम में माता चमकेश्वरी मन्दिर नेशनल पार्क सलपरिणी पार्क राजगढ़ बड़ा अखाड़ा छोटा अखाड़ा मनोकामना सिद्धि शिव मंदिर बनस टांड़ छबेलवा वन मांगुरा में निर्मित हो रहा प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर पुनाय का संकट मोचन मंदिर सिझुवा सिमरा ढाब स्थित आकर्षक झरना जो पिकनिक स्पोर्ट सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है वही प्रोफेसर बृजकिशोर मेहता ने कहा भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां हिंदू मुसलमान मंदिर मस्जिद हिंदुस्तान पाकिस्तान के तुष्टीकरण पर देश नहीं चलेगा देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास प्रखंड उपाध्यक्ष जगदीश दास पंचायत अध्यक्ष प्रकाश राम पंचायत उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे डॉ महेंद्र मेहता प्रोफेसर डॉ सुनील दास इचाक प्रभारी सुदीप धवन खूशनारायण मेहता आनंद प्रसाद मेहता उपेंद्र मेहता पंकज पांडे मदन पांडेय प्रशांत पांडे किशोरी महतो शीशम देवी रूपा देवी बसंती देवी किशोरी पांडे किशोरी महतो इंद्रदेव सोनी प्रभु सोनी जितेंद्र यादव छेदी महतो नूर मियां को लामिया आतो देवी गिरिजा देवी जुबली देवी गणेश प्रजापति सीताराम पांडे शशि पांडे जुबली देवी गिरिजा देवी कुलदीप राम नजीर मियां सुमित सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
