

*कहा पहाड़ी परिसर सनातन धर्म की आस्था का केंद्र के साथ पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा है विकसित*
—-
कटकमदाग प्रखड़ स्थित बानादाग पहाड़ी परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर गौरी शंकर धाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय मेला का शनिवार को विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। यहां पहुंचने पर विधायक मनीष जायसवाल का स्थानीय मेला समिति, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। परिसर में कई आकर्षक झूले का भी मेला लगाया गया है जिसका भी विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित लोगों को विधायक मनीष जायसवाल ने मकर संक्रांति की बधाई दी और भगवान गौरी- शंकर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा की बाना दाग पहाड़ी सनातन धर्म के लोगों के लिए जहां आस्था का केंद्र बना है वही पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। ज्ञात हो की विधायक मनीष जायसवाल इस पहाड़ी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर प्रयासरत हैं और पूर्व में ही इन्होंने पहाड़ी परिसर में चापाकल लगवाया है एवं विधायक निधि की राशि से 6 लाख़ रुपए का सांस्कृतिक भवन भी स्वीकृत किया है जो जल्द धरातल पर उतरेगा। पहाड़ी परिसर में अधूरे पड़े सीढ़ी निर्माण के लिए भी भविष्य में कार्य करने की बात उन्होंने कही है। जब से यहां मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन शुरू हुआ है तब से निरंतर विधायक मनीष जायसवाल यहां पहुंचकर स्थानीय आयोजन समिति का हौसला बढ़ाते रहें हैं।

मौके पर विशेषरुप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मेला समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, सचिव रामावतार राणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महतो, मंत्री तुलसी महतो, महामंत्री टुकन महतो, सदस्य रोहित कुमार, सुरेश रजक, शिवम कुमार, सोहर प्रसाद, उमेश पासवान, हुलास प्रसाद, सागर प्रसाद, मनीष प्रसाद, संदीप प्रसाद, पिंटू कुमार, पशु चिकित्सक डॉ.सरोज, साधक सुबोध भाई, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
